Odisha Police Recruitment 2021 : ओडिशा पुलिस में पीसीएम ग्रुप से 12वीं पास करने वाले युवाओं के लिए कांस्टेबल पद पर भर्ती होने का मौका है. ओडिशा पुलिस के सिग्नल सर्विस में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है.

नई दिल्ली. Odisha Police Recruitment 2021 : ओडिशा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए भर्ती निकली है. नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) पद पर होगी. ओडिशा पुलिस के सिग्नल सर्विस में हो रही इस भर्ती के लिए कुल 244 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. ओडिशा पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाकर 04 अक्टूबर तक आवेदन करना है. ओडिशा पुलिस कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) भर्ती परीक्षा कंप्यूर यानी सीबीटी मोड में होगी. परीक्षा का आयोजन 15 से 20 नवंबर के बीच किए जाने की संभावना है. इस भर्ती के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं पास करने वाले आवेदन कर सकते हैं.

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 

आवेदन प्रारंभ- 13 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2021
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की संभावित तिथि- 15 से 20 नवंबर 2021

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

 

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स/इलेक्ट्रॉनिक्स या स्टेटिक्स या कंप्यूटर साइंस सा आईटी से 12वीं पास होना चाहिए. या फिर इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए.

 

कैसे होगी भर्ती

 

ओडिशा पुलिस कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) पद पर चयन के लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा. इसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा. इसमें भी पास होने के बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में मिले मार्क्स के आधार पर मेरिट बनेगी.