RRB NTPC Result 2021, RRB Group D Exam Date, Admit Card, Sarkari Result 2021 Live Updates: RRB NTPC Result 2021, RRB Group D Exam Date, Admit Card, Sarkari Result 2021 Live Updates: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आने वाली ग्रुप डी परीक्षा हो या एनटीपीसी एग्जाम का रिजल्ट, दोनों खबरों से जुड़े अपडेट आपको यहां मिलेंगे, यही नहीं, रेलवे की अन्य नौकरियों के बारे में हर जानकारी दी जाएगी।

RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Admit Card 2021 Date Live Updates: RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date, Admit Card 2021 Live Updates: कई बार हम अहम जानकारियों से अवगत नहीं हो पाते हैं, ऐसे में हमें एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है, जहां से न सिर्फ नोटिफिकेशन व संबंधित अपडेट जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, परीक्षा की तिथि, इंटरव्यू शिड्यूल और रिजल्ट के बारे में भी हम तुरंत जान पाएं। इसलिए हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए, यहां आपको हर महत्वपूर्ण नौकरी से जुड़े नोटिफिकेशन व अपडेट की जानकारी मिलेगी।

यहां खासतौर पर RRB NTPC Result, RRB Group D से संबंधित खबरों को कवर किया जाता है। हालांकि रेलवे व आईआरसीटीसी की तरफ से हर वह जानकारी जो छात्रों तक पहुंचना जरूरी है, उसे भी कवर किया जाता है।

Sep 23, 2021  |  01:52 PM (IST)

आरआरबी एनटीपीसी देखें कहां तक बढ़ी बात

आरआरबी ने अगस्त 2021 में एनटीपीसी परीक्षा 2020-21 की उत्तर कुंजी अपलोड कर थी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का मौका दिया गया था। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा जो ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।

Sep 23, 2021  |  01:29 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी 2020 परीक्षा अधिसूचना

आरआरबी एनटीपीसी 2019 भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2019 से 31 मार्च 2019 तक आयोजित की गई थी जबकि आधिकारिक तौर पर आरआरबी एनटीपीसी 2020 सीबीटी -1 28 दिसंबर 2020 से आयोजित की गई थी। सारी प्र​क्रिया होने के बावजूद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी हफ्ते तक में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

Sep 23, 2021  |  12:55 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी के जरिये इन पदों पर होगी भर्ती

क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि

Sep 23, 2021  |  12:23 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी: रिजल्ट और फाइनर आंसर की आ सकते हैं एक साथ

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) के तहत पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी, जिसके लिए रिजल्ट के साथ ही फाइनर आंसर की भी जारी की जा सकती है।

Sep 23, 2021  |  11:54 AM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी: परीक्षा हॉल में इन बातों का रखें ध्यान

RRB NTPC CBT 1 Result के साथ-साथ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की चर्चा भी जोरो पर है। बता दें, ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुए हैं, न कोई आधिकारिक सूचना आई है, लेकिन परीक्षा हॉल में आपको कोविड 19 प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरूरी है।

Sep 23, 2021  |  10:50 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी: जल्द आने वाली है फाइनल आंसर-की

आंसर-की पिछले महीने यानी अगस्त में जारी की जा चुकी है, जिन लोगों ने आब्जेक्शन किया था, वे जल्द ही फाइनल आंसर-की भी देख सकेंगे। इसके अलावा परिणाम को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में भाग लिया था, वे rrb official website पर नजर बनाए रखें। बहरहाल, एनटीपीसी रिजल्ट से जुड़े अपडेट आपको ​टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Sep 23, 2021  |  10:18 AM (IST)
RRB NTPC CBT 1 Result: जल्द आने वाले हैं एनटीपीसी परिणाम

Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही RRB NTPC CBT 1 Result 2021 की घोषणा कर सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह परिणाम सितंबर माह में ही आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस संबंध में आंसर-की पिछले महीने यानी अगस्त में जारी की जा चुकी है, ऐसे में परिणाम को लेकर चर्चा जोरों पर है।

Sep 23, 2021  |  09:09 AM (IST)
देखें लिखित परीक्षा के अलावा और कौन से होने हैं टेस्ट

ग्रुप डी के पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रेलवे इस एग्जाम के जरिए ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों जैसे- इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक इत्यादि पदों पर भर्ती करेगा।

Sep 22, 2021  |  07:31 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी: क्या है एनटीपीसी का फुलफॉर्म और नोटिफिकेशन तिथि

एनटीपीसी का मतलब यहां नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी से है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी कैटेगरी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन कराया था। इस संबंध में 28 फरवरी को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हुआ था। परीक्षा तिथियों की बात करें तो 28 दिसंबर 2020 से लेकर 31 जुलाई 2021 तक कुल 7 चरणों में परीक्षा का आयोजन किया था।

Sep 22, 2021  |  07:11 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी: रिजल्ट के समय रजिस्ट्रेशन नंबर रखें साथ

RRB NTPC Result 2021 आते ही विद्यार्थियों का हुजूम टूट पड़ेगा, लेकिन ऐसी जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन नंबर व क्रेडिंशियल साथ रखना न भूल जाइएगा। उम्मीदवारों का सुझाव दिया जाता है कि रिजल्ट के लिए अपने पास क्रेडिंशियल इंफॉर्मेशन रखें।

Sep 22, 2021  |  06:19 PM (IST)
आरआरबी ग्रुप डी में हो सकता है अभी और इंतजार

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथियों को लेकर यदि आप इंतजार में हैं, तो यह जरूर पढें, यदि एनटीपीसी के दूसरे चरण की परीक्षा शुरू कर दी गई तो आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा तिथियों को लेकर और इंतजार करना पड़ सकता है।

Sep 22, 2021  |  05:42 PM (IST)
RRB Group D Exam: देखें किन किन विषयों से आ सकते हैं प्रश्न

सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले सीबीटी में उपस्थित होना आवश्यक है। सीबीटी 90 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे सेक्शन शामिल हो सकते हैं।

Sep 22, 2021  |  05:11 PM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट: कभी भी जारी हो सकता है परिणाम

आरआरबी ने 16 अगस्त को आरआरबी एनटीपीसी परिणाम CEN 2021 01/2019 आंसर-की जारी कर दी थी। अब उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 CEN 01/2019 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो कभी भी जारी किया जा सकता है।

Sep 22, 2021  |  04:12 PM (IST)
RRB Group D: इस तरह से होगा आवेदकों का चयन

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम को लेकर अभी ति​थियां स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उम्मीदवारों की भर्ती सीबीटी, पीईटी, दस्तावेजों की जांच और अंत में मेडिकल परीक्षण के बाद ही की जाएगी।

Sep 22, 2021  |  03:40 PM (IST)
RRB Group D: इन पदों पर होगी भर्तियां

आरआरबी ग्रुप डी ने ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन जैसे विभिन्न लेवल -1 पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की थी।

Sep 22, 2021  |  03:19 PM (IST)
RRB Group D: इस आधार पर किया जाएगा 1 लाख से ज्यादा भर्ती

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा को लेकर देशभर में 1,03,769 रिक्तियों को भरा जाना है। हालांकि एग्जाम डेट की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीदवारों का चयन सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल -1 के तहत किया जाएगा।

Sep 22, 2021  |  01:57 PM (IST)
RRB Group D Exam: सीबीटी के बाद पीईटी में इतने लोग हो सकेंगे शामिल

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा: रिक्तियों की संख्या से तीन गुना ज्यादा लोगों को पीईटी में मौका दिए जाने की उम्मीद है। पीईटी से पहले सीबीटी परीक्षा देनी होगी, इसमें शॉर्टलिस्टिंग लोगों को ही पीईटी तक जाने का मौका मिलेगा।

Sep 22, 2021  |  12:54 PM (IST)
RRB NTPC Result 2021: एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट इस मोड में होगा जारी

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2021 के परिणाम के साथ ऑनलाइन मोड में उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड 2021 भी डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोर कार्ड देखने के लिए आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाने की जरूरत होगी। हालांकि अभी रिजल्ट या स्कोर कार्ड को लेकर आधिकारिक घोषण नहीं हुई है।

Sep 22, 2021  |  11:52 AM (IST)
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021: अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर करें विजिट

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के परिणाम, फाइनल आंसर-की व साथ में स्‍कोरकार्ड व अन्य जानकारियां जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी जाएंगी।

Sep 22, 2021  |  11:13 AM (IST)
देखें कब आ सकते हैं एनटीपीसी 2021 परिणाम

आरआरबी जल्द ही एनटीपीसी 2021 परिणाम जारी करने वाला है, ऐसे कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं कि कुछ दिन पहले आरआरबी ने मिनिस्‍टीरियल एंड आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा के रिजल्‍ट जारी कर दिए थे, उम्मीद है इसी हफ्ते तक एनटीपीसी भी जारी कर दिया जाएगा।