सार
उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर निकलने वाली भर्ती को लेकर प्रदेश के युवा बेसब्री से आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में होमगार्ड के 19,000 पदों पर भर्तियां होने वाली है और इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में UP SI, पंचायत सहायक और लेखपाल भर्ती के साथ साथ होमगार्ड की भी भर्ती एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, क्योंकि इसके जरिए हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
राज्य के युवा बेसब्री से होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने की वजह से उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

आवेदन करने के लिए इन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत :
होमगार्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताओं की जानकारी तो आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगी। लेकिन, पिछली भर्तियों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि शैक्षणिक योग्यता के रूप में दसवीं पास होना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके अलावा इस भर्ती में 18 साल से ऊपर के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल सकता है। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी इस भर्ती के लिए जारी होने वाले नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।