केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं 2022 के टर्म-वन परीक्षा का समय निर्धारित कर दिया है। परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी। विषयवार कई सेक्शन में प्रश्न पत्र को बांटा गया है। छात्रों को परेशानी ना हो, इसके लिए बोर्ड ने 83 फीसदी तक विकल्प वाले प्रश्न देने का निर्णय लिया है। हर विषय में प्रश्नवार अंक निर्धारित कर दिये हैं।

बोर्ड की मानें तो विज्ञान विषय में कुल 60 प्रश्न रहेगा। इसमें 50 प्रश्न का उत्तर देना होगा। प्रश्न पत्र को कई सेक्शन में बांटा गया है। सेक्शन के अनुसार अंक निर्धारित किये गये है। इस बार गणित स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों का एक समान अंक निर्धारित किया गया है। ज्ञात हो कि टर्म-वन की परीक्षा नवंबर से दिसंबर तक ली जायेगी। सभी विषय के 50 फीसदी सिलेबस से ही टर्म-वन परीक्षा होगी। सौ अंक के पेपर में 50 अंक और 80 अंक वाले विषय में 40 अंक के प्रश्न पत्र होगा। सामाजिक विज्ञान में 58 प्रश्न में 48 का उत्तर देना होगा। वहीं, इंगलिश में 60 प्रश्न में 50 प्रश्न का उत्तर लिखना होगा।

बोर्ड ने 2022 की परीक्षा में भी स्टैंडर्ड गणित और बेसिक गणित रखा है। छात्र अपनी रूचि के अनुसार गणित का चयन करेंगे। बोर्ड द्वारा 2019 से गणित को दो भाग में बांटा गया है।

विज्ञान
– इसमें तीन सेक्शन रहेगा
– इस विषय में 83 फीसदी तक विकल्प वाले प्रश्न रहेगा
– सेक्शन ए में 24 प्रश्न में 20 प्रश्न का उत्तर देना होगा
– सेक्शन बी में 24 प्रश्न में 20 प्रश्न का उत्तर देना होगा
– सेक्शन सी में 12 प्रश्न में 10 प्रश्न का उत्तर देना होगा

सामाजिक विज्ञान
– चार सेक्शन में प्रश्न रहेगा
– इस विषय में 83 फीसदी विकल्प वाले प्रश्न पूछे जायेंगे
– सेक्शन ए में 24 प्रश्न रहेगा। इसमें 20 प्रश्न का उत्तर देना है
– सेक्शन बी में 22 प्रश्न रहेगा। इसमें 18 प्रश्न का उत्तर देना है
– सेक्शन सी में 12 प्रश्न रहेगा। इसमें 10 प्रश्न का उत्तर देना है। इसमें सारे प्रश्न केस स्टडी से संबंधित होगा
– सेक्शन डी में दो मैप पूछा जायेगा। इसमें दो मैप से उत्तर लिखना होगा