IAF AFCAT Admit Card 2021: भारतीय वायु सेना (IAF) ने सेकंड फेज के लिए AFCAT Admit Card 2021 जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 28, 29 और 30 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने IAF AFCAT 02/2021 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

IAF AFCAT Admit Card 2021 अब उम्मीदवार के लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार दी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि को एडमिट कार्ड पर चेक करना चाहिए।

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर छपे पूर्ण निर्देशों को पढ़ना चाहिए, जिनका कड़ाई से पालन किया जाना है। IAF AFCAT Admit Card 2021 डाउनलोड करने के इन स्टेप्स के फॉलो करे।

IAF AFCAT Admit Card 2021: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गये लिंक ‘Candidate’s Login’ available in top menu of the homepage and select AFCAT 02/2021′ पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन करने के लिए ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4: IAF AFCAT Admit Card 2021 देखें और डाउनलोड करें।
स्टेप 5: भविष्य के संदर्भ के लिए IAF AFCAT 02/2021 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
इससे पहले, IAF AFCAT एडमिट कार्ड 2021 9 अगस्त, 2021 को जारी होने वाला था। हालांकि, कुछ कारणों से प्रक्रिया में देरी हुई। AFCAT 02/2021 परीक्षा की अवधि 2 घंटे है जिसमें जनरल अवेयरनेस, रिजनिंग आदि के प्रश्न शामिल हैं।