Rajasthan में Computer Teacher भर्ती का विज्ञापन अगले सप्ताह जारी होगा, राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों के 10453 पदों पर विज्ञप्ति सितम्बर माह के पहले सप्ताह में जारी करने की संभावना है, Check Rajasthan Computer Teacher Bharti New Syllabus & Exam detail, Rajasthan Computer teacher Exam Notes pdf

राजस्थान राज्य में उन बेरोजगार छात्रों की संख्या काफी ज्यादा है, जो पिछले लंबे समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी नौकरियों के फार्म तो अवश्य निकलते हैं लेकिन कुछ ना कुछ अड़चनें आने के कारण परीक्षाओं को काफी समय से लगातार रद्द किया जा रहा था | बहुत सी भर्तियों को लेकर काफी लंबे समय से बहस चल रही थी, मगर अब राजस्थान राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है |

वह यह है, कि राजस्थान राज्य के सरकारी स्कूलों में जल्द ही Computer Teacher की भर्तियां की जाएंगी और Computer Teacher Recruitment के तहत राजस्थान राज्य में काफी ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा | ऐसा बताया जा रहा है कि इस भर्ती को लेकर राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी जानकारी दी है, कि जल्द ही इस कंप्यूटर शिक्षा के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी | राजस्थान राज्य में रहने वाले युवाओं के लिए भर्ती अब तक की काफी बड़ी भर्ती होगी |

राज्य में पहली बार Computer Teacher के पदों पर भर्ती होगी-

राजस्थान राज्य के बेरोजगारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि राजस्थान राज्य के finance department ने कंप्यूटर शिक्षकों की स्थाई भर्ती को मंजूरी दे दी है, और अब जल्द ही राज्य में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी | इस भर्ती के होने पर राजस्थान राज्य के लगभग 300000 बेरोजगारों का इंतजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा हम आपको बता दें, कि राजस्थान राज्य में आज से पहले Computer Teacher भर्ती नहीं की गई हैं |

इसीलिए राज्य के स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा का ज्ञान भी नहीं मिल पाता था और वह ज्ञान से वंचित रह जाते थे | मगर अब राज्य के सरकारी स्कूल में भी पढ़ने वाले छात्रों को कंप्यूटर का पूरा ज्ञान होगा क्योंकि उन्हें शुरू से ही कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी | पहले तो यह भर्ती स्थाई आधार पर होनी थी |

इसीलिए काफी ज्यादा अभ्यार्थियों ने इस भर्ती का विरोध भी शुरू कर दिया था | मगर इसके पश्चात जब computer teacher recruitment को लेकर प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई तो फिर कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को स्थाई करने की घोषणा भी कर दी गई | अब इस भर्ती की घोषणा होने पर राज्य के सभी बेरोजगार काफी खुश भी हुए हैं जो कि उन्हें अब इस भर्ती के माध्यम से रोजगार मिल पाएगा |

स्कूलों में कंप्यूटर की लैब हो रही है कबाड़

आपको जानकर हैरानी होगी, कि राजस्थान राज्य में 2000 से भी ज्यादा सरकारी स्कूल मौजूद हैं | मगर इन सभी स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य नहीं किया गया था और ज्यादातर तो placement agencies के माध्यम से ही पर शिक्षकों की सेवाएं ली जाती थीं |

इसी वजह से राजस्थान राज्य में मौजूद सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर की लैब भी पूरी तरह से कबाड़ हो चुकी हैं | लेकिन अब जैसे ही कंप्यूटर teacher recruitment की घोषणा हुई है तो इन computer lab को फिर से तैयार कर दिया जाएगा |