RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि किसी भी कैंडिडेट को डाक के माध्‍यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2021 LIVE Updates: रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। दरअसल आरआरबी ग्रुप डी के तहत आरआरसी भर्ती कर रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया से एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सबसे पहले रेलवे एग्जाम का शेड्यूल जारी किया जाएग और इसके साथ ही एडमिट कार्ड की डिटेल्स चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। उसमें पता चल जाएगा कि किसका एग्जाम कब होना है। वहीं एग्जाम की तारीख से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है जैसे कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के लिए किया गया था।

बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि किसी भी कैंडिडेट को डाक के माध्‍यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट आउट भी लेना होगा। एग्जाम की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर दे दी जाएगी।

इन चरणों में होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

11:36 (IST) 14 Sep 2021
RRB Group D परीक्षा पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

10:22 (IST) 14 Sep 2021

आरआरबी के एग्जाम में इन विषयों से होंगे सवाल

RRB Group D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।

9:40 (IST) 14 Sep 2021
इन चरणों में होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बता दें कि एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

9:01 (IST) 14 Sep 2021
RRB ग्रुप डी के तहत इतने पद पर होगा चयन

भारतीय रेलवे के RRB Group D की परीक्षा के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर चयन होगा।

8:33 (IST) 14 Sep 2021
एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

8:32 (IST) 14 Sep 2021

8:03 (IST) 14 Sep 2021
कैंडिडेट्स को ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

पहले फेज़ में जिन उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम होगा, उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्‍यम से इसकी जानकारी भेज दी जाएगी। जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

7:33 (IST) 14 Sep 2021
अब कई चरणों में होगी ऑनलाइन परीक्षा

इससे पहले परीक्षा अप्रैल और जून के बीच निर्धारित की गई थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बोर्ड अब 2 करोड़ से अधिक उम्‍मीदवारों के लिए कई फेज में ऑनलाइन एग्‍जाम आयोजित करेगा।

7:02 (IST) 14 Sep 2021
कई चरणों में होगा भर्ती परीक्षा का आयोजन

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल होना होगा. बता दें कि RRB कई चरणों में इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा.

6:46 (IST) 14 Sep 2021
RRB ग्रुप D एग्जाम पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाती है. 90 मिनट की परीक्षा के दौरान कुल 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी यानी एक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।