RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उस पर दिए गए सभी दिशानिर्देश पढ़ लें।

RRB Group D Admit Card 2021 LIVE Updates: रेलवे में सरकारी नौकरी की राह देख रहे कैंडिडेट्स के लिए जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। जिन कैंडिडेट्स ने रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के तहत ग्रुप डी की भर्ती के लिए आवेदन किया था उनके कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तारीख जल्द ही जारी की जा सकती हैं। एक बार तारीख जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि किस कैंडिडेट का एग्जाम कब होना है और एडमिट कार्ड कब तक जारी कर दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उस पर दिए गए सभी दिशानिर्देश पढ़ लें। क्योंकि एग्जाम सेंटर पर कोई भी गलती कैंडिडेट्स के लिए भारी पड़ सकती है। RRB Group D एडमिट कार्ड पर दी गईं अपनी पूरी डिटेल्स चेक कर लें। अगर आपको लगे कि कहीं गलती है तो उसे संबंधित आरआरबी से संपर्क करके ठीक करा लें।

10:09 (IST) 17 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

10:09 (IST) 17 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

9:38 (IST) 17 Sep 2021
मैथमेटिक्स के टॉपिक

इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

8:46 (IST) 17 Sep 2021
रेलवे में नौकरी का मौका

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, एसईसीआर ने अप्रेंटिस के पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटsecr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2021 है।

8:00 (IST) 17 Sep 2021
जल्द जारी हो सकती हैं एग्जाम डेट

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

7:25 (IST) 17 Sep 2021
इस बात का रखें ध्यान

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

6:55 (IST) 17 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

6:54 (IST) 17 Sep 2021
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

10:32 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: 2019 में जारी हुई थी नोटिफिकेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को RRB Group D भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है।

10:01 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

RRB Group D एग्जाम में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे।

9:30 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण apprenticeshipindia.org पर करना होगा और सभी दस्तावेज पोर्टल में अपलोड करने होंगे। कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेश जरूर पढ़ लें।

8:49 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में ऐसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्यता किया जाएगा।

8:20 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 15 सितंबर, 2021 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

7:42 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में आवेदन के लिए होनी चाहिए इतनी योग्यता

चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और संबंधित ट्रेड से आईटीआई होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

7:00 (IST) 16 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CLW में रिक्त पदों का विवरण

फिटर – 200

टर्नर – 20

मशीनिस्ट – 56

वेल्डर (जी एंड ई) – 88

इलेक्ट्रीशियन – 112

पेंटर – 12 आदि