RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी लेकिन देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फिर बोर्ड ने नोटिस जारी करके बताया था कि एनटीपीसी परीक्षा के बाद ही ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से रेलवे में ट्रैक मैनेजर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है।

LIVE UPDATES
11:48 (IST) 4 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने उम्मीदवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1,03,769 पदों पर भर्ती की जानी है। RRB Group D Exam के लिए लगभग 2.5 करोड़ उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

11:20 (IST) 4 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाती है। आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे रेलवे भर्ती सेल (RRC) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाती है‌।

10:54 (IST) 4 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

10:34 (IST) 4 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: जल्द घोषित होगी परीक्षा तारीख

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

10:00 (IST) 4 Sep 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इतने रिक्त पद

RRB Group D का नोटिफिकेशन 2019 में जारी किया गया था। ‌ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन पदों पर होगा चयन

भारतीय रेलवे RRB Group D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है।