RRB Group-D Vacancy : रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, और एस एंड टी विभागों) में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और भारतीय रेलवे के अन्य विभाग के लेवल- I के पदों के लिए भर्ती के लिए 1,03,769 वैकेंसी जारी की हैं। आरआरबी उम्मीदवारों को भारत में प्रतिष्ठित सरकारी क्षेत्र (भारतीय रेलवे) में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर देता है। इस पोस्ट में हम इस साल और इससे पिछले साल की आरआरबी ग्रुप डी की वैकेंसी(RRB Group D this year and the previous year) पर चर्चा करने जा रहे हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2021: एक नजर में (RRB Group D 2021: Exam Overview)

Name of the OrganizationRailway Recruitment Board
Job RoleTrack Maintainer Grade-IV, Helper/Assistant, Assistant Pointsman, Level-I posts
Job LocationAcross India
Total Number of Vacancy103769
Online Application12th March to 12th April 2019
Qualification for RRB Group D Level I12th (+2 Stage) / Any Graduates
RRB Group-D Age Limit18 to 30 Years / 18 to 33 Years
Selection for RRB Group D Level IComputer Based Test (CBT)
Physical Efficiency Test (PET)
Document Verification and Medical

आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी (RRB Group D 2021 Vacancy)

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरआरबी ग्रुप-डी (लेवल- I) परीक्षा 2021 के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- I पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी। रेलवे आरआरबी ग्रुप-डी 2021 परीक्षा के लिए Zone wise और Category wise vacancy नीचे दी गयी है।

RRCRRC Group D Vacancy
Central Railway9345
Eastern Railway10873
East Central Railway3563
East Coast Railway2555
Northern Railway13153
North Central Railway4730
North Eastern Railway4002
Northern Frontier Railway2894
North Western Railway5249
Southern Railway9579
South Central Railway9328
South Eastern Railway4914
South East Central Railway1664
South Western Railway7167
Western Railway10734
West Central Railway4019
Total1,03,769

 

आरआरबी ग्रुप डी रिक्ति पोस्ट-वाइज वैकेंसी(RRB Group D Vacancy Post-Wise details: 1,03,769)

इस भर्ती के लिए निकाली गयी कुल वैकेंसी 103769 है। नीचे दी गई तालिका में हमने पदनाम, विभाग और चिकित्सा मानक के अनुसार वैकेंसी को बांटा है। उम्मीदवार विभिन्न पदों की पोस्ट-वाइज वैकेंसी नीचे देख सकते हैं:

DesignationDeptMedical Standard
ASSISTANT (WORKSHOP)MECHANICALC1
ASSISTANT BRIDGEENGINEERINGB1
ASSISTANT C&WMECHANICALB1
ASSISTANT DEPOT (STORES)STORESC1
ASSISTANT LOCO SHED (DIESEL)MECHANICALB1
ASSISTANT LOCO SHED (ELECTRICAL)ELECTRICALB1
ASSISTANT OPERATIONS (ELECTRICAL)ELECTRICALB2
ASSISTANT POINTSMANTRAFFICA2
ASSISTANT SIGNAL & TELECOMS and TB1
ASSISTANT TRACK MACHINEENGINEERINGB1
ASSISTANT TL & ACELECTRICALB1
ASSISTANT TL & AC (WORKSHOP)ELECTRICALC1
ASSISTANT TRDELECTRICALB1
ASSISTANT WORKSENGINEERINGB1
ASSISTANT WORKS (WORKSHOP)ENGINEERINGC1
HOSPITAL ASSISTANTMEDICALC1
TRACK MAINTAINER GRADE IVENGINEERINGB1

आरआरबी ग्रुप डी 2018 वैकेंसी (RRB Group D 2018 Vacancy)

2018 में आरआरबी ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 62907 वैकेंसी निकाली थी। वैकेंसी का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

RRCRRC Group D Vacancy
Central Railway4625
Eastern Railway2367
East Central Railway5981
East Coast Railway1532
Northern Railway7832
North Central Railway4762
North Eastern Railway3388
Northern Frontier Railway2577
North Western Railway4755
Southern Railway2979
South Central Railway6523
South Eastern Railway2525
South East Central Railway1159
South Western Railway2293
Western Railway =6087
West Central Railway3522
Total62907

आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2021: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (RRB Group D Vacancy 2021: FAQs)

Q. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2021 के माध्यम से कितनी रिक्तियों की भर्ती की जाएगी?

उत्तर- 1,03,769 ग्रुप डी रिक्तियों को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2021 के माध्यम से भरा जाएगा।

Q. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर- उम्मीदवारों का सलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद मेडिकल/डोक्युमेंट वेरिफिकेशन होगा।

Q. उत्तर पश्चिम रेलवे के लिए कितनी वैकेंसी निकाली गयी हैं?

उत्तर: उत्तर पश्चिम रेलवे में 5249 वैकेंसी निकाली गयी हैं।