Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: डायरेक्टरेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (DSE), ओडीशा ने शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट dseodisha.in पर 23 अगस्त 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2021है। इसके अलावा उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के माध्यम से 6 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2021 से शुरू की जा चुकी है।

भारतीय सेना हर साल की तरह इस साल भी सोल्जर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए देशभर में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। सभी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती रैली में शामिल होने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.in पर तय समय में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने भी सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से 31 अगस्त 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।