उत्तर प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड सिपाहियों की बड़ी संख्या में भर्ती कराई जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए सितंबर माह के अंत तक इसके आवेदन की शुरुआत भी की जा सकती है।

अगर आप भी जल्द ही उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं और होमगार्ड भर्ती से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको होमगार्ड के लिए आवेदन करने वाले शारीरिक मापदंडों के बारे में विस्तार से सारी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। जोकि अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था का एक डोर यूपी होमगार्ड सिपाहियों पर भी होती है। ऐसे में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में इनकी भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि प्रदेश सरकार ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराए जाने को लेकर भी मंजूरी दे दी है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिशियल पुष्टि सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि एक दैनिक अखबार में छपी रिपोर्ट की के मुताबिक प्रदेश में पहले  होमगार्ड विभाग द्वारा 19,000 होमगार्ड पदों को भरे जाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जानी थी लेकिन सब इन पदों की संख्या में इजाफा कर नई भर्ती 39 हजार पदों पर कराई जानी है जिसमें महिला उम्मीदवारों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए सितंबर माह के अंत तक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है।

क्या जल्द ही किया जा सकता है भर्ती का ऐलान
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं।

ऐसे में हर साल तीन से चार हजार रिटायरमेंट भी हो रहे हैं। जबकि विभाग में लंबे समय से कोई भी भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में विभाग की ओर से न सिर्फ इन पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा गया है बल्कि इनको महिला अभ्यर्थियों को देने की तैयारी है।

क्या हो सकती है न्यूनतम शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अन्य वांछनीय योग्यता के बारे में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने बाद विस्तार से बता दिए जाएंगे।
भर्ती में शामिल होने के लिए आवश्यक शारीरिक दक्षता इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 मांगी जा सकती है जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए यह 158 के करीब निर्धारित की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।