सार
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं, इसलिए राज्य में इनके बहुत सारे पद खाली हैं।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 19,000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में होमगार्ड जवानों के 19,000 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं और इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से होमगार्ड के पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं, इसलिए राज्य में इनके बहुत सारे पद खाली हैं।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
राज्य में होमगार्ड के 19000 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

परीक्षा में पूछे जा सकते हैं इस प्रकार के प्रश्न :
इस परीक्षा के सिलेबस की पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए सामान्य ज्ञान के इन प्रश्नों का जरूर अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान सेक्शन से इसी प्रकार के प्रश्नों के पूछे जाने की उम्मीद है।

Q.1 भारत के संविधान को कब लागू किया गया था?
उत्तर – 26 जनवरी 1950
Q.2 भारतीय संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था?
उत्तर – 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
Q.3 भारत मे बहने वाली सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर – गंगा नदी
Q.4 चांद पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति कौन था?
उत्तर – नील आर्मस्ट्रांग
Q.5 साइमन कमीशन भारत कब आया?
उत्तर – 1928
Q.6 महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?
उत्तर – 30 जनवरी 1948
Q.7 अजंता की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?
उत्तर – महाराष्ट्र
Q.8 हीराकुंड बांध किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – उड़ीसा
Q.9 तालिबान ने सर्वप्रथम किस वर्ष अफगानिस्तान पर सत्ता हासिल की थी?
उत्तर – 1996
Q.10 सोवियत संघ ने किस वर्ष अफगानिस्तान पर कब्जा किया था?
उत्तर – 1979