उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड के 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती निकल सकती है।

उत्तर प्रदेश में युवा होमगार्ड भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी होने से वे काफी निराश हैं। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं और इन पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड जवानों के 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इन पदों के खाली होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है।

दसवीं पास या बारहवीं पास, किस योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होना आवश्यक है या बारहवीं पास होना आवश्यक है, इस संबंध में भी अभ्यर्थियों में काफी दुविधा है। दरअसल पिछली होमगार्ड भर्तियों में आवेदन करने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जाता था। लेकिन कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा था कि अब 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा।

होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाले इस भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक योग्यता के रूप में दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट मांगा जाएगा या बारहवीं पास होने का, इसकी जानकारी तो अधिसूचना जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।