UPPRPB UP Police Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ ने सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों की मृतक आश्रित भर्ती के अंतर्गत एसआई और एएसआई के पदों के लिए हुई दक्षता मूल्यांकन परीक्षा (कम्प्यूटर टाइपिंग एवं आशुलिपि की परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये परीक्षा 8 अगस्त 2021 को संपन्न हुई थी। नतीजे uppbpb.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं।

बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा, ‘यूपी पुलिस में सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आश्रितों की मृतक आश्रित भर्ती के अन्तर्गत पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय (पुरानी नियमावली)-17 पद एवं पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय (नयी नियमीवली)-(3+3)6 पद (कम्प्यूटर टाइपिंग एवं आशुलिपि की परीक्षा) तथा पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)-(4+13)17 पद (कम्पयूटर टाइपिंग परीक्षा) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)-1 पद (कमप्यूटर टाइपिंग परीक्षा) इस प्रकार कुल 41 अभ्यर्थियों की 08/08/2021 को सम्पन्न हुई दक्षता मूल्यांकन परीक्षा (कम्प्यूटर टाइपिंग एवं आशुलिपि की परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना रिजल्ट UPPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।’

जल्द ही पुलिस में 25 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही 25 हजार सिपाहियों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। डीजीपी मुख्यालय ने इन पदों पर भर्ती का अधियाचन बोर्ड को भेजा है। सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग में सिपाहियों के लगभग 29 हजार पद रिक्त हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।  इन पदों के लिए लगभग 15 लाख आवेदन आए हैं।

भर्ती बोर्ड दारोगा भर्ती के लिए अक्टूबर माह तक लिखित परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग में भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है।